जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा, अपाचे बाइक बरामद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बड़ागांव- वाराणसी।

बड़ागांव थाना क्षेत्र में मारपीट कर मोबाइल व ₹5,000 की छिनैती करने वाले तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में से एक को जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है।

बलरामपुर (विरांव) निवासी पीड़ित राकेश यादव पुत्र दशरथ यादव ने बताया कि 05 अक्टूबर 2026 की शाम लगभग 6:30 बजे वह लखनऊ से वाराणसी लौटकर चिलबिला के आगे बौलिया से पहले स्थित टीका ब्रह्म बाबा मंदिर के पास अपने घर के एक लड़के का इंतजार कर रहे थे।

उसी दौरान अचानक अपाचे मोटरसाइकिल से तीन बदमाश पहुंचे और राकेश यादव पर हमला कर उनका मोबाइल फोन तथा ₹5,000 नकद छीनकर भागने लगे।पीड़ित के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया और कुम्भापुर गांव के पास से एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम धर्मवीर राजभर उर्फ नान्हू (उम्र करीब 21 वर्ष), पुत्र सुरेन्द्र राजभर, निवासी ग्राम कुड़ी, थाना बड़ागांव, वाराणसी।अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल (चेचिस नं. MD634BBXS2L10913)  बरामद किया गया है।

जनता द्वारा सौंपे जाने के बाद प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में वरिष्ठ उप-निरीक्षक कौशलेन्द्र धर दूबे एवं हेड कांस्टेबल नंद लाल यादव की टीम ने अभियुक्त को रात्रि करीब 23:45 बजे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लूटा गया मोबाइल और पैसा उसके फरार साथियों के पास है। बड़ागांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा फरार साथियों की तलाश जारी है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।