T-20 दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प माह के अंतर्गत होने वाली 3 दिवसीय छह राज्यों की T-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रस्तावित क्रिकेट मैदान का स्थल निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने आयोजन की समीक्षा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास को बढ़ाने, उम्मीदों को जागृत करने और समान अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी साथ ही माननीय प्रधानमंत्री के समावेशित भारत की परिकल्पना को भी पूरा करने में सार्थक होगा

इस अवसर पर जानकारी देते हुए ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छह राज्यों की टीमें 8 अक्टूबर को ही वाराणसी पहुंच जाएंगी। खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, आवागमन तथा प्रतियोगिता से संबंधित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने कहा कि प्रतियोगिता से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने आयोजन की कार्यव्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपे।

स्थल निरीक्षण के दौरान वीरभद्र सिंह, गौतम जायसवाल, अखिलेश यादव, सुबोध राय, प्रदीप राजभर, प्रांजल अग्रहरि, शशि भूषण त्रिपाठी, शैलेश त्रिपाठी, चंदन सिंह, रोशन द्विवेदी सहित आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेल के माध्यम से आत्मविश्वास, स्वावलंबन व सामाजिक समावेशन का संदेश देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।