थाना अहरौरा पुलिस द्वारा धर्म परिवर्तन के अभियोग से सम्बन्धित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर | थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 27.09.2026 को वादी अभिषेक कुशवाहा पुत्र स्व0 ज्ञान प्रसाद निवासी स्व0 ज्ञान प्रसाद निवासी शिवपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी को धन व अन्य विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म प्ररिवर्तन करने का लालच देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-203/2025 धारा 3/5(1) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना प्रभारी अहरौरा को अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए

दिनांकः 27.09.2026 को उप निरीक्षक राम आशीष मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से 04 नफर अभियुक्तों 1. विनोद कुमार पुत्र महादेव प्रसाद निवासी रजौली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 2. सुभाष पुत्र दुक्खी निवासी निबी देवरिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, 3. उमाशंकर पुत्र डंगर निवासी रामपुर ढबही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर व 4. राजेन्द्र पुत्र विश्वनाथ निवासी रामपुर ढबही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।