वन्य प्राणी सप्ताह में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनिया,

वन्य प्राणी सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सोमवार को प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन में चहनिया रेंज अंतर्गत खण्डवारी इंटर कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई ।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण विषय पर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में वेकटेश रस्तोगी ने प्रथम, मोहित यादव ने द्वितीय तथा प्रियांशु वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण एवं उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता एवं जागरूकता विकसित करना रहा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी,प्रधानाचार्य डॉ.आशुतोष कुमार सिंह,सुनील सिंह,सुरेंद्र यादव,कपिलदेव मिश्रा,सोहन कुमार,वन दरोगा फिरोज गांधी,वन रक्षक जितेंद्र कुमार,अभिषेक,विश्वनाथ,मुंशी आदि उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।