वाराणसी
वडनगर से काशी तक निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का समापन 7 अक्टूबर 2026 को वाराणसी में होगा। इस अवसर पर रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा की विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बड़ी जनसभा होगी।
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल के शुभेंदु अधिकारी तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे। भाजपा ने इस सभा में करीब 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।







