जंसा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं-बच्चों सहित कई घायल, थाने में तहरीर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जंसा, वाराणसी

थाना जंसा क्षेत्र के ग्राम भटौली नैपुरा (पोस्ट-हरिहरपुर) में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव का मामला सामने आया है।

भटौली निवासी प्रार्थी फेक्कन यादव व पारस यादव पुत्रगण फक्कड़ यादव ने थाना अध्यक्ष जंसा को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही महेंद्र यादव पुत्र स्व. पंचम यादव, दूधनाथ यादव, कल्लू यादव, शोभनाथ यादव, गोभनाथ यादव पुत्रगण स्व. काशी यादव, अमरजीत यादव, सभाजीत यादव पुत्रगण मग्गन यादव, पप्पू यादव उर्फ शिवशंकर यादव पुत्र स्व. हरि यादव सहित उनके परिवार के करीब दो दर्जन लोग लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर, फावड़ा लेकर उनके घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे।

प्रार्थी का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी, छत से ईंट-पत्थर फेंके और घर की टीन शेड तोड़ दी। इस घटना में घर की महिलाओं और छोटे बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ितों ने थाना जंसा में नामजद तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष जंसा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

रिपोर्ट – रामबिलास यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।