बारा ( गाजीपुर) कला हाल्ट स्टेशन के पश्चिमी स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक की मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब तक पिचिंग नहीं कराए जाने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्रॉसिंग पर उबड़-खाबड़ और कच्ची सतह के कारण खासकर दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। वाहन फिसलने से आए दिन लोग गिर रहे हैं, जिससे किसी गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग की मरम्मत का कार्य काफी समय पहले कराया गया था, लेकिन इसके बाद पिचिंग का कार्य नहीं कराया गया। इससे क्रॉसिंग से गुजरने वाले छोटे वाहन असंतुलित होकर फिसल जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार ई-रिक्शा भी पलटने की स्थिति में पहुंच चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने शाकिर खान मंत्री, नवाब यादव, गुफरान खान, पूर्व जिला पंचायत ओमकार सिंह यादव, अकबर मास्टर, सोनू यादव, बालेश्वर यादव, भीम मास्टर, अप्पू श्रीवास्तव, और शाहनवाज खान ने बताया कि क्रॉसिंग की स्थिति लंबे समय से जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पिचिंग नहीं कराई गई और कोई हादसा होता है
तो इसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी लोगो ने रेलवे विभाग से मामले को संज्ञान लेकर जल्द से जल्द पिचिंग कार्य कराने की मांग की है ताकि आवागमन सुचारू रूप से हो सके और दुर्घटना की आशंका को टाला जा सके।







