मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर के प्रधान कार्यालय स्थित शिवाजी हॉल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने सफाई कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण, पीपीई किट सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया।बता दे पूरे देश में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
दिल्ली में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का नगर निकायों में वर्चुअल प्रसारण किया गया,जिसे शिवाजी हॉल में प्रोजेक्टर के माध्यम से कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को दिखाया गया।नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने इस मौके कहा कि सफाई कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों के स्वास्थ्य,सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को सुनिश्चित करने के साथ उनके महत्वपूर्ण योगदान और सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके बेहतर कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ सुरक्षा उपकरण एवं पीपीई किट वितरण किया गया है।सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के साथ ही उन्हें विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है,
जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं से कर्मचारियों को लाभान्वित कराया जाएगा।सामाजिक संस्था रोटरी क्लब मीरजापुर गौरव की ओर से भी सफाई कर्मचारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें उपयोगी सामग्री और उपहार वितरित किए गए।सफाई मित्रों के सम्मान और सहयोग के लिए सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सराहनीय है।
इस मौके पर रोटरी क्लब गौरव के अध्यक्ष जसविंदर सिंह सरना एवं सचिव अर्जुन मल्होत्रा,अमित आहूजा,आशीष मेहरोत्रा,आनंद कुमार सिंह,जितेंद्र श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी जी लाल, मुख्य सफाई निरक्षक मनोज सेठ,कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








