जर्जर रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग पर चलना हुआ दूभर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा

सकलडीहा कस्बा से होकर रेलवे स्टेशन जाने वाली मार्ग जगह जगह जर्जर और पटरी विहिन है। जिसके कारण आवागमन में राहगीरों को काफी समस्या होती है। आरोप है कि पीडब्ल्यूडीय विभाग सड़क निर्माण को लेकर अनजान बने हुए है।

जिसके कारण आये दिन सड़क दुर्घटना में ग्रामीण और छात्रायें घायल होती है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जनप्रतिनिधियो सहित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आन्देालन की चेतावनी दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सकलडीहा रेलवे क्रासिंग से चतुर्भुजपुर कस्बा में सीसी रोड का निर्माण कार्यदायी संस्था की ओर से कराया गया। लेकिन पटरी नही होने के कारण रात होते ही वाहन चालक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे है।

चतुर्भुजपुर कस्बा से लेकर तेनुवट गांव में पटरी नही होने से समस्या गहरा गया है। तेनुवट से सकलडीहा स्टेशन मार्ग पूरी तरह जर्जर है।

जिला पंचायत से से लेकर विधायक, सांसद और विभागीय अधिकारी समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। चुनाव आने पर ग्रामीणों को सिर्फ विकास का खोखला दावा किया जाता है।

ग्रामीणो ने विभागीय अधिकारियों से जर्जर सड़क और पटरी निर्माण की मांग किया है।


रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।