बरहनी के दो गांवो मे नहीं हो पाया सामुदायिक शौचालय का निर्माण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली/कंदवा

विकास खंड बरहनी के दो गांवो मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है।यहां पांच वर्षों से सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए जमीन की तलाश हो रही है लेकिन दोनों ग्राम सभा मे सामुदायिक शौचालय के निर्माण योग्य जमीन ही नहीं मिल पाया

विकास खंड बरहनी मे 75 गांव हैं।यहां 73 गांवो मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है लेकिन दो गांव महुंजी व मानिकपुर सानी मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है।

2020-21 से ही यहां सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए जमीन की तलाश है बावजूद यहां जमीन नहीं मिल पाया महुंजी मे जो जमीन सामुदायिक शौचालय के लिए चिन्हित किया गया वह जमीन विवाद मे पड गया। ऐसे मो सामुदायिक शौचालय का निर्माण अधूरा रह गया।

यहां दोनो गांवो मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण न होने से ग्रामीणों को शौच क्रिया मे परेशानी होती है।शासन स्तर से हर गांव मे सामुदायिक शौचालय निर्माण की योजना यहां दो गांवो मे अभी पूरा नहीं हो पाया है।इस संबंध मे एडी ओ पंचायत प्रेमचंद का कहना है कि जमीन के अभाव मे दोनों गांवो मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।