चंदौली सैयदराजा
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
1-उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा समय करीब 21:30 बजे श्रीराम ढाबा ग्राम भगवानपुर से अभियुक्त सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी शराब और बीयर बरामद की गई।
2-उ0नि0 राम कुमार दुबे द्वारा समय करीब 22:30 बजे बगही कुम्भापुर के NH19 हाइवे स्थित मां अन्नपूर्णा ढाबा से अभियुक्त बाबू नन्दन को गिरफ्तार कर देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
दोनों मामलों में थाना सैयदराजा पर क्रमशः मु.अ.सं. 290/2026 व 291/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।







