जनपद की 1169 ग्राम पंचायतों में अब तक कराया गया जलार्पण—जल संचय की दिशा में बड़ी पहल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर, 02 अक्टूबर 2026- जनपद में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के दिशा-निर्देशन में जल जीवन मिशन अभियान के तहत जनपद के सभी विकास खंडों में अब तक 1169 ग्राम पंचायतों में जलार्पण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा चुका है।

अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि जलार्पण कार्यक्रम के तहत अब तक विकास खंड छानबे में 120, विकास खंड पहाड़ी में 112, कोन में 61, मझवां में 43, सिटी में 115, सीखड़ में 60, नरायनपुर में 120, जमालपुर में 129, राजगढ़ में 83, पटेहरा कला में 50, हलिया में 129 तथा लालगंज में 147 ग्राम पंचायतों में जलार्पण कार्यक्रम सम्पन्न कराया जा चुका है। इस प्रकार कुल 1169 ग्राम पंचायतों में जलार्पण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया है।

उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में पेयजल योजनाओं के अंतर्गत की जा रही पानी की आपूर्ति की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप है। गांवों में जलापूर्ति प्रतिदिन दो घंटे प्रातः एवं दो घंटे सायंकाल निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शेष गांवों में 31 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जलार्पण कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने पेयजल उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पानी का उपयोग केवल पीने के लिए ही करें तथा इसका सिंचाई एवं अन्य कार्यों में दुरुपयोग न करें। जल संरक्षण एवं जल संचय को जन आंदोलन बनाने में सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।