लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित जबरैला पुल के पास शुक्रवार को विलासी यादव (48) पुत्र हनुमान निवासी अहमदखेड़ा घायल अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा भिजवाया।
अस्पताल ले जाते वक्त अधेड कि मौत
प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर परिजन मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।







