राजातालाब व मिशन शक्ति प्रभारी अंकुर महोदय मय पुलिस फोर्स महिला उपनिरीक्षक मानसी यादव महिला कांस्टेबल विमल हुआ सुषमा पटेल तथा आरक्षी मनन कुमार व जितेंद्र शाह द्वारा नारी शक्ति की ताकत साहस और दृढ़ता को बनाए रखने हेतु महिलाओं को राजातालाब थाना क्षेत्र के जखनि चौकी क्षेत्र के चंदापुर पर सिलाई व कढ़ाई केंद्र की महिलाओं गांव की संभ्रांत महिलाओं की चौपाल लगा कर जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा केंद्र की जानकारी दी गई
महिला सुरक्षा केंद्र टीम द्वारा महिलाओं को एकत्रित कर महिला सुरक्षा केंद्र का 360 डिग्री कार्यक्रम बताया गया जिसमें महिलाओं को प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर 1090 ,1076,112,102,108, तथा वर्तमान समय मे हो रहे साईबर अपराध सेनिटेशन के लिए हेल्पलाइन नं0 1930के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण हेतु महिलाओं से प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए । तथा महिलाओं की सभी प्रकार की सहायता करने के लिए उन्हें भरोसा दिलाया गया ।












Users Today : 12
Users This Year : 24851
Total Users : 37444
Views Today : 15
Total views : 73647