नगसर हाल्ट पुलिस ने 16 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद के थाना नगसर हाल्ट की पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 16 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर के सूचना पर बाबा मंदिर के पास, ग्राम असांव, नगसर हाल्ट (गाजीपुर) घेराबन्दी कर 01 अक्टूबर 2026 को 08 बंडल (कुल वजन 16 किलोग्राम) इलेक्ट्रॉनिक्स: 02 अदद मोबाइल फोन (Vivo और iPhone) एव 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

जिसका नाम मृत्युंजय राय 30 वर्षीय पिता सच्चिदानंद राय निवासी फातिमा विद्यालय के पास, ग्राम सिउरा बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर का है l

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व से ही मु0अ0सं0 5/13, धारा 3(1)(10) SC/ST एक्ट एवं 147, 323, 504, 506 भादवि — थाना कासिमाबाद, गाजीपुर। में मामले दर्ज हैं तथा मु0अ0सं0 186/2013, धारा SC/ST एक्ट — थाना कासिमाबाद, गाजीपुर।

मु0अ0सं0 31/2026, धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट — थाना नगसर हाल्ट, गाजीपुर में भी मामला दर्ज हैं l इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर मय हमराह थाना नगसर हाल्ट, जनपद गाजीपुर शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई