स्वाट टीम और गाजीपुर पुलिस को मिली बड़ी मध्य प्रदेश से लाए जा रहे अवैध असलहों की बड़ी खेप बरामद, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर। जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शस्त्रों की तस्करी और बिक्री करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

स्वाट (SWAT) टीम और थाना कोतवाली गाजीपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र, कारतूस, मोबाइल, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचे गए तस्कर प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 अक्टूबर 2026 को दोपहर लगभग 01:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अंतर्राज्यीय तस्कर अवैध असलहों की बड़ी खेप लेकर कैथवलिया पुलिया के पास किसी को डिलीवरी देने की फिराक में खड़े हैं।

सूचना मिलते ही प्रभारी स्वाट टीम व अपराध निरीक्षक/प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने कैथवलिया पुलिया के आसपास घेराबंदी की।पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल के पास खड़े तीन संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
रतन विश्वकर्मा (19 वर्ष) पुत्र काशीनाथ विश्वकर्मा, निवासी भदौरा, थाना गहमर, गाजीपुर।
रवि कुमार (19 वर्ष) पुत्र हरिशंकर चौधरी, निवासी भदौरा, थाना गहमर, गाजीपुर।
अभिषेक कुमार (20 वर्ष) पुत्र धर्मराज राम, निवासी फुल्ली, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर।

भारी मात्रा में अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतूस बरामद
अभियुक्तों और उनके बैगों की जामा तलाशी लेने पर पुलिस को निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:
पिस्तौल: 18 अदद .32 बोर एवं 01 अदद .9 एमएम पिस्टल ,तमंचा:19 अदद देशी तमंचा (.315 बोर)
जिंदा कारतूस: 11 अदद (.32 बोर), 02 अदद (.9 एमएम), एवं 05 अदद (.315 बोर)
अन्य सामान: 03 मोबाइल फोन, ₹900 नकद, और 01 TVS Apache मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नं. UP61BJ5035, चेसिस नं. MD634BE85P2N09570)
मध्य प्रदेश के खंडवा व बुरहानपुर से जुड़ा है

नेटवर्क प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अवैध शस्त्रों की तस्करी के धंधे में शामिल हैं। ये असलहे मध्य प्रदेश के खंडवा एवं बुरहानपुर क्षेत्र से खरीदकर गाजीपुर में डिलीवरी देने लाए गए थे। पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले में दो अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी शेष है।

बरामद अवैध असलहों व कारतूसों के संबंध में अभियुक्तों के खिलाफ धारा 9/5/25 आयुध अधिनियम (Arms Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा साक्ष्य जुटाने के लिए वीडियोग्राफी व ई-साक्ष्य का प्रयोग किया गया है। असलहों के मुख्य स्रोत और डिलीवरी नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन विवेचना जारी है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई