शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर, 30 सितंबर शिक्षक और स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। चुनार विधान सभा क्षेत्र के सीखड़ के मगरहां और नरायनपुर में बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

बुधवार को क्षेत्र, अंचल और मतदान केंद्र प्रभारियों की संयुक्त बैठक में कार्यवाहक जनपद अध्यक्ष अशोक यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संपर्क करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विधान सभा चुनाव से पूर्व शक्ति परीक्षण है। शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी लाल बिहारी सिंह यादव और स्नातक विधान परिषद प्रत्याशी आशुतोष सिंह के समर्थन में अभी से जुट जाएं।

उन्होंने कहा कि 2027 का विधान सभा चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी सरकार पर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर समाधान कराना होगा।

इससे पूर्व सीखड़, चुनार और जमुई में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से कार्यवाहक जनपद अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

बैठक की अध्यक्षता चुनार विधान सभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की और संचालन जनपद महासचिव आदर्श यादव ने किया। बैठक में पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, राजेश भारती, रामराज पटेल, अभय यादव, सुनील सिंह पटेल, सुभाष पटेल, गिरधारी पटेल, परवीन बानो, वंदना पटेल,

जैन कुशवाहा, सूर्यकांत सिंह, महिपाल सिंह, शोले बियार, दिनेश यादव, विजय सिंह पटेल, श्याम सिंह यादव, शक्ति श्रीवास्तव, शिवपूजन यादव, लवकुश यादव, राजेंद्र यादव, वंदना गुप्ता, श्यामसुंदर सोनकर, पीयूष यादव, कान्धा यादव, नसीम खान, हीरा पटेल, मंजीत यादव, कल्लू खान आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई