कल 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लोकभवन के आसपास यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। चारबाग व कैसरबाग से आने वाली रोडवेज व सिटी बसें रॉयल होटल (बापू भवन)-विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगी।
हजरतगंज से विधानसभा मार्ग, लोकभवन व रॉयल होटल की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।रॉयल होटल, कैपिटल तिराहा और लालबत्ती चौराहा से आने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहे तक आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।आपात स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस व स्कूली वाहनों को पुलिस की अनुमति रहेगी; सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क करें।







