मानदेय सहित छह सूत्री मांग को लेकर आशा संगनी ने सौपा पत्रक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को सीएचसी प्रशासन को पत्रक सौपा।

इस दौरान आगामी 30 सितंबर को लखनऊ  में प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की जानकारी दी। कार्यकत्रियों ने शासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

आशा एवं आशा संगिनी एकता कार्यकर्ता समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लम्बे समय से आशा कार्यकत्री को 21 हजार और आशा संगिनी सुपरवाइजरों को 26 हजार मानदेय दिलाये जाने की मांग उठाया जा रहा है।

इसके अलावा आशा एवं आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा, सभी जनपदों में निर्धारित बजट के साथ मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने, रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती व पदोन्नति की व्यवस्था करने तथा कार्यक्षेत्र के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, मोबाइल, प्रशिक्षण और बीमा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाया।

कार्यकत्रियों ने कहा कि आशा और आशा संगिनी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय और सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर 30 सितंबर को लखनऊ में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

अंत में मांगों के समर्थन में एचईओं को पत्रक सौपा।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई