वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाने की क्राइम टीम में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में चंद्रसेन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका बायां पैर कट गया। दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी चिंता का माहौल है।







