वाराणसी
रोहनिया दो सौ टन वजनी ओवर डायमेंशन कार्गो बॉयलर मशीन को लेकर 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर को पास करने के लिए मोहन सराय चौराहे स्थित हाईवे पर बना फुट ओवर ब्रिज को सोमवार को काट कर हटाने का काम शुरू हो गया।
उक्त ट्रेलर संभवत मंगलवार को मोहनसराय चौराहे पर पहुंचेगा।

उक्त ट्रेलर संभवत मंगलवार को मोहनसराय चौराहे पर पहुंचेगा। बताया जाता है कि बेल्जियम से समुद्र के रास्ते ओडिशा पहुंची इस मशीन को ट्रेलर पर लादकर सड़क मार्ग से ओडिशा से लाया जा रहा है। इस मशीन को यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के बलरामपुर में बन रहे प्लांट में लगाया जाना है।







