पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रार्थना सभा, राहुल गांधी ने आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

नई दिल्ली: 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस पार्टी द्वारा डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर उनके आवास पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर राहुल गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह के देश के विकास और आर्थिक सुधारों में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। कांग्रेस ने डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी, ईमानदारी और दूरदर्शी सोच को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

बता दें, 26 सितंबर को देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई