खंडवारी ग्राम सभा को मिला ‘पूर्वांचल उत्कृष्ट ग्राम पंचायत’ सम्मान, प्रधान पति सतीश गुप्ता हुए सम्मानित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनियां ब्लॉक के ग्राम सभा खंडवारी ने विकास की दिशा में एक और उपलब्धि हासिल की है। महिंद्रा कंपनी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में खंडवारी ग्राम सभा को ‘पूर्वांचल उत्कृष्ट ग्राम पंचायत’ सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति सतीश गुप्ता को सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए मिले इस सम्मान से खंडवारी गांव में खुशी का माहौल है। सम्मान समारोह में सतीश गुप्ता को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सतीश गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि खंडवारी ग्राम सभा के ग्रामीणों और पंचायत के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आगे भी शिक्षा, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि खंडवारी को आदर्श एवं सशक्त ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना लक्ष्य है, ताकि आने वाले समय में गांव के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और युवाओं, महिलाओं तथा बच्चों के लिए विकास के नए अवसर तैयार हों।

सम्मान मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि खंडवारी ग्राम सभा के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सम्मान से पंचायत के विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी और खंडवारी आने वाले समय में क्षेत्र की एक विकसित एवं आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।