चहनिया (चंदौली)
छात्र संगठन ( सृजन परिवार ) चहनियां द्वारा कस्बा के सहयोग से बुधवार की शाम को पांडाल बनाने का कार्य शुरू हो गया है । बंगाल से आए कारीगर पांडाल को भव्य रूप देने का कार्य शुरू कर दिए है ।
छात्र संगठन ( सृजन परिवार ) और कस्बा के लोगो ने मां की जयकारे के साथ पंडाल बनाने के लिए सहयोग किया । चहनिया छात्र संगठन ( सृजन परिवार ) द्वारा विगत 31 वर्ष से शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस वर्ष भी भव्य पांडाल बनाने का कार्य शुरू हो चुका है ।
संगठन व कस्बावासियों के लोगो द्वारा पांडाल के निर्माण के लिए पहला बांस लगाने की परम्परा का निर्वहन किया । इस दौरान उत्साहपूर्वक मां के जयकारे लगाये । इस दौरान संगठन के लोगों ने बताया कि इस बार आंध्र प्रदेश के मंदिर की तर्ज पर पांडाल का भव्य निर्माण हो रहा है।
इस दौरान उदय प्रताप सिंह,पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव,व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव,गोपाल गुप्ता,शिवलाल जायसवाल,योगेंद्र मिश्रा,आनंद सिंह,संजय गुप्ता,प्रिस मोदनवाल,राकेश जायसवाल,मनोज गुप्ता जयशंकर जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे ।







