25 सितंबर 2026,
अनंत चतुर्दशी आज से रामनगर में करीब 200 साल पुरानी इस ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ होगा। यह रामलीला 1 महीने तक चलेगी और श्री राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न होगी।

काशी नरेश के संरक्षण में होने वाली इस रामलीला को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी एक मंच पर नहीं, बल्कि रामनगर के 5-10 किलोमीटर के दायरे में बने अयोध्या, जनकपुरी, चित्रकूट, लंका जैसे 40 खुले मंचों पर होती है।

लीला में आज भी माइक और आधुनिक लाइट का प्रयोग नहीं होता। मशाल और पेट्रोमैक्स की रोशनी में पात्र ऊंची आवाज में संवाद बोलकर प्रसंगों को जीवंत करते हैं।
।। हर-हर महादेव ।। जय श्री राम ।।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 53
Users This Year : 29101
Total Users : 41694
Views Today : 94
Total views : 80486