मीरजापुर थाना पड़री पर 09 अक्टूबर 2025 को वादी संदीप कुमार पुत्र स्व0 विनोद कुमार निवासी दतरियां थाना पड़री द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के 2 वर्षीय पुत्र नमन को बुखार आ रहा था, जिसका इलाज अघवार चौराहे पर बैठने वाले डाक्टर के यहां करा रहा था।
इलाज में लापरवाही व गलत इंजेक्शन लगाने से मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-207/2025 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
“सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक पड़री को निर्देश दिए गए।
निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन करते हुए शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को उप-निरीक्षक विजय शंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित
अभियुक्त डाक्टर राकेश मौर्या पुत्र स्व0 रामदास मौर्या निवासी उर्फ भुट्टो निवासी अघवार थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अघवार क्लीनिक से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।










Users Today : 18
Users This Year : 24857
Total Users : 37450
Views Today : 26
Total views : 73658