वाराणसी
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने वरिष्ठ अधिवक्ता व सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी को विश्वविद्यालय के विधि प्रकोष्ठ मे वाराणसी के सभी न्यायालयो मे मुकदमो की पैरवी के लिए अधिवक्ता पैनल में शामिल किया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति की स्वीकृति के बाद असिस्टेंट रजिस्ट्रार (विधि प्रकोष्ठ) ऋषभ तिवारी द्वारा जारी दिनांक 18 सितंबर 2026 को इस संबंध में पत्र जारी किया गया।
पत्र के अनुसार, अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी को जिला एवं सत्र न्यायालय, वाराणसी में विश्वविद्यालय के मामलों की पैरवी और हितों की रक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से पैनल में शामिल किया गया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन विवेक शंकर तिवारी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विधि प्रकोष्ठ पैनल मे शामिल करते हुए वाराणसी के जनपद न्यायालय मे पैरवी के लिए अधिकृत किए जाने की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओ मे खुशी की लहर दौड गयी।







