वाराणसी न्यूज़ :-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन से वाराणसी के विकास कार्यों को निरंतर गति देने की दशा में त्वरित विकास योजना के अंतर्गत वार्ड खजुरी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा शिलान्यास किया गया।

उक्त सड़क निर्माण कार्य रवि मौर्या के मकान से पूर्व सांसद राजेश मिश्र के मकान होते हुए नीरज के मकान तक कराया जाएगा। इस कार्य पर लगभग 11.39 लाख रुपये की लागत आएगी।
शिलान्यास के अवसर पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सड़क, नाली, प्रकाश एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद अशोक मौर्या, संदीप रघुवंशी, दिनेश यादव, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर एवं नगर निगम के प्रति आभार जताया गया ।







