51 हजार आंखों में लौटी रोशनी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली:

चंदौली के शहाबगंज सेमरा से सेवा की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां पिछले 16 साल से जरूरतमंदों की आंखों में रोशनी लौटाने का अभियान चल रहा है। मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के मुताबिक अब तक 51 हजार नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। इस मौके पर वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण और चंदौली एसपी आकाश पटेल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आरके नेत्रालय पिछले 16 वर्षों से लगातार नि:शुल्क नेत्र सेवा शिविर आयोजित कर रहा है। ट्रस्ट के मुताबिक अब तक 51 हजार मरीजों का आधुनिक फेको विधि से नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर फोल्डेबल लेंस लगाए जा चुके हैं।

इस सेवा अभियान की शुरुआत को आगे बढ़ाने में तत्कालीन चंदौली एसपी रहे संतोष कुमार सिंह की भी भूमिका बताई जाती है। पूर्व एसपी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक जब उन्होंने डॉ. आरके ओझा के सेवा कार्य को देखा तो संस्था को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए पंजीकरण कराने की सलाह दी। इसके बाद सेवा का यह सिलसिला लगातार आगे बढ़ता गया।

51 हजार नि:शुल्क ऑपरेशन पूरे होने के मौके पर पूर्व एसपी संतोष कुमार सिंह ने डॉ. आरके ओझा के सेवा कार्यों की सराहना की।

इस पूरे सेवा अभियान को जमीन पर लगातार आगे बढ़ाने में मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष और संयोजक संजय कुमार सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ट्रस्ट की टीम के साथ मिलकर वह वर्षों से शिविरों के आयोजन और जरूरतमंद मरीजों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने में जुटे हैं।

संजय कुमार सिंह का कहना है कि संस्था का उद्देश्य सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है। आने वाले समय में स्वास्थ्य के साथ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी सेवा कार्यों को विस्तार देने का प्रयास किया जाएगा वहीं

शिविर में गंगोश्री हॉस्पिटल वाराणसी के निदेशक डॉ. प्रदीप चौरसिया और सूर्या हॉस्पिटल चंदौली के निदेशक डॉ. गौतम त्रिपाठी भी अपनी-अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। दोनों अस्पतालों की ओर से मरीजों को बड़ी मात्रा में नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।

सेमरा में 51 हजार नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन का ये आंकड़ा अपने आप में बड़ा है। 16 साल पहले शुरू हुई इस सेवा यात्रा में चिकित्सकों, ट्रस्ट की टीम और सहयोगी संस्थाओं की भूमिका रही है। अब संस्था स्वास्थ्य के साथ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

 

रिपोर्ट – मोहम्मद तस्लीम

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।