मीरजापुर के कवि रवींद्र कुमार पाण्डेय को राजस्थान में मिला ‘काव्य कलाधर’ का सम्मान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। नगर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘त्रिवेणी’ के अध्यक्ष एवं आधा दर्जन काव्य ग्रंथों के रचयिता रवींद्र कुमार पाण्डेय को राजस्थान के नाथद्वारा में ‘काव्य कलाधर’ की उपाधि से विभूषित किया गया। श्रीनाथ साहित्य मंडल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से साहित्यकार शामिल हुए।

आयोजक संस्था साहित्य मंडल नाथद्वारा के सचिव श्याम देवपुरा ने कहा कि साहित्य को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

रवींद्र कुमार पाण्डेय के सम्मानित किए जाने पर नगर के वरिष्ठ साहित्यकारों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में आदर्श इंटरमीडिएट कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य वृजदेव पाण्डेय, पूर्व शासकीय अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल, कवि अनिल यादव, अमित आनन्द, न्यू इंडिया इंश्योरेंस के पूर्व सहायक प्रबंधक केशव नारायण पाठक तथा डॉ भवदेव पाण्डेय फाउंडेशन के सचिव सलिल पाण्डेय शामिल हैं।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।