सपा की पीडीए जन पंचायत, भाजपा पर जमकर निशाना

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया। विधानसभा क्षेत्र रोहनिया के ग्राम पंचायत अयोध्यापुर में रविवार शाम समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत संवाद कार्यक्रम प्रकाश मौर्य के प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष गोपाल यादव ने की और संचालन महासचिव आनंद पटेल ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव राजेश मौर्य ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में बाढ़ से 50 लाख लोग त्रस्त हैं, पीने का शुद्ध पानी तक नहीं मिल रहा है,

वहीं प्रधानमंत्री तेल कम खाने की सलाह देते हैं और खुद जन्मदिन पर तेल बर्बाद करते हैं। बनारस में गलियों में जलभराव और नालों से बदबू से जनता त्राहिमाम है। उन्होंने कहा कि इस जुल्मी सरकार को उखाड़कर अखिलेश यादव की सरकार बनानी होगी तभी पीडीए समाज को न्याय मिलेगा। पूर्व विधायक महेंद्र पटेल ने कहा कि सपा सरकार में कोई पूंजीपति किसानों की जमीन नहीं छीन सकेगा।

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान ने कहा कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार चरम पर है और हर कार्यालय में लूट मची है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर प्रचार में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।