पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवा किसान की दर्दनाक मौत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

​सैदपुर (गाजीपुर) 

कस्बे के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवा किसान की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लुडिपुर निवासी अंकित यादव (22) पुत्र अशोक यादव के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह वह किसी, कारणवश पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

 

रिपोर्ट – विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई