भभुआ (कैमूर)
बिहार राज्य किसान सभा अंचल कमेटी चांद का अंचल सम्मेलन कॉमरेड राधे कृष्ण शास्त्री की अध्यक्षता और जिला मंत्री कॉमरेड भीम सिंह के पर्यवेक्षण में पतेरी कला गांव में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गई।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जिला मंत्री भीम सिंह ने किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और केंद्र सरकार की अनदेखी पर क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के तहत किसानों पर बीज विधेयक 2025, बिजली विधेयक 2025 और स्मार्ट मीटर थोपा जा रहा है, जबकि स्वामीनाथन आयोग के अनुसार C2+50% के आधार पर एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनाया जा रहा है। इसके विरोध में किसान 26 नवंबर से दिल्ली घेराव के लिए एकजुट हो रहे हैं।
कॉमरेड रामसूदन परवाना ने 3 साल की रिपोर्ट पेश की, जिस पर 5 साथियों ने बहस में भाग लेकर रिपोर्ट को समृद्ध बनाया।
सम्मेलन में अगले तीन साल के लिए 11 सदस्यीय नई अंचल कमेटी का गठन किया गया,
जिसमें -अध्यक्ष कॉमरेड राधे कृष्ण शास्त्री,उपाध्यक्ष लल्लन राम,मंत्री रामसूदन परवाना,संयुक्त मंत्री अखिलेश कुमार,कोषाध्यक्ष रविकांत बृजमोहन इस अवसर पर 3 नवंबर को किसानों के सवालों को लेकर जिला पदाधिकारी कैमूर के समक्ष होने वाले धरना में अधिक से अधिक भागीदारी का प्रस्ताव लिया गया।







