शंकर स्पोर्ट्स क्लब के फुटबॉल खिलाड़ी बने एयरफोर्स के फ्लाइंग ऑफिसर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सासाराम (रोहतास)

गौरव कुमार एक बहुत अच्छे फुटबॉल प्लेयर है वर्ष 2019 में इन्होंने शंकर स्पोर्ट्स क्लब को ज्वाइन किया और उस समय नेशनल डिफेंस एकेडमी की पहली परीक्षा एवं द्वितीय परीक्षा भी इन्होंने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होगए परंतु साक्षात्कार में असफल हो गए। 12 वीं करने के बाद कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर का इन्होंने एंट्रेंस एग्जाम दिया जहां इनका रैंक 207 आया।

उसके बाद कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी भुवनेश्वर से 4 साल का इंजीनियरिंग कोर्स किया। उसके बाद वर्ष 2023 में नौकरी करने के लिए कंपनी के द्वारा गुजरात चले गए। वहां नौकरी भी करते हैं और खाली समय में एयर फोर्स बड़ा एप्टीट्यूड टेस्ट का तैयारी करते हैं।

वर्ष 2024 में इन्होंने एयरफोर्स बड़ा एप्टीट्यूड टेस्ट को क्रैक कर दिया 5 सितंबर 2026 को ट्रेनिंग पास आउट होने के पश्चात अपने पैतृक नगर सासाराम आए, जहां इन्होंने बताया कि एयरफोर्स के साक्षात्कार में फुटबॉल से इनकी हॉबी से सवाल पूछे गए फुटबॉल खेलने साक्षात्कार में काम आया। एयर फोर्स ट्रेनिंग कॉलेज बेंगलुरु से पुरी ट्रेन हो गई है।

न्यू स्टेडियम फजलगंज में रोहतास जिला खेल संघ के सचिव दामोदर सिंह सेवानिवृत्ति बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर छावनी, विजय प्रताप सिंह अंतरराष्ट्रीय कोच कुश्ती, राहुल सिंह संयोजक बिहार फुटबॉल संघ, राम लखन पासवान राष्ट्रीय खिलाड़ी वर्ष 2013 एवं तमाम शंकर स्पोर्ट्स क्लब के फुटबॉल खिलाड़ियों ने अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मान किया।

इस मौके पर गौरव कुमार ने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई अति आवश्यक है एवं पढ़ाई के साथ-साथ खेल अति आवश्यक है। आजकल के नौजवान पीढ़ी के लोग सिर्फ मोबाइल से बाहर नहीं निकाल पाते हैं। इस दौरान गौरव कुमार ने अपने महागुरु दामोदर सिंह, विजय प्रताप सिंह एवं बड़े भाई राहुल सिंह का चरण स्पर्श कर संस्कार का परिचय दिया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई