नीमा ने आयोजित किया बृहद चिकित्सा सेमिनार, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने न्यूरो, स्पाइन, हेड इंजरी, डेंगू और मानसिक स्वास्थ्य पर साझा की नवीनतम जानकारी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

रविवार को नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के बैनर तले नगर के एक होटल में बृहद चिकित्सा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के चिकित्सा संस्थान दी न्यूरोसिटी एवं दी हेल्थ सिटी की ओर से किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद बिंद और नगर विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सेमिनार में विभिन्न चिकित्सा विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण और नवीनतम चिकित्सा जानकारी साझा की। न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन तथा दी न्यूरोसिटी/दी हेल्थ सिटी के चेयरमैन डॉ. राकेश सिंह ने लो बैक पेन पर विस्तार से चर्चा करते हुए एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की नवीनतम उपचार पद्धतियों की जानकारी दी।

न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. रमन कुमार शंकर ने हेड इंजरी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सिर की चोट के प्रबंधन और उपचार से जुड़े महत्वपूर्ण चिकित्सकीय पहलुओं पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनीष कुमार उपाध्याय ने वायरल फीवर एवं डेंगू से बचाव और उपचार की जानकारी दी। मनोचिकित्सक डॉ. गौरव कुमार ने बुजुर्गों में होने वाली विभिन्न मानसिक एवं मनोचिकित्सकीय समस्याओं तथा उनके व्यावहारिक प्रबंधन के बारे में बताया।

सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और आयुर्वेद संतुलित जीवन जीने का आधार प्रदान करते हैं। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि डॉक्टरों का पेशा चुनौतीपूर्ण है। चिकित्सकों को मरीजों की देखभाल के साथ कठिन परिस्थितियों, लंबे कार्य घंटों, तनाव और आधुनिक तकनीक के साथ तालमेल जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

अतिथियों का स्वागत एवं संचालन नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह ने किया।

इस दौरान केंद्रीय नीमा उपाध्यक्ष डॉ. एसएन पांडेय सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई