सड़क और सीवर का काम अधूरा,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनिया, चंदौली

ग्राम सभा सरौली में सड़क और सीवर निर्माण का कार्य पिछले एक साल से अधूरा पड़े रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान ​ग्रामीण दिवाकर ने कहा लगभग एक वर्ष पूर्व ठेकेदार द्वारा सड़क और सीवर नाली का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। इसके लिए पुरानी सड़क को खोदकर सीवर पाइप तो डाल दिए गए, लेकिन उसके बाद सड़क को उसी हाल में अधूरा छोड़ दिया गया। ​साल भर से सड़क की मरम्मत न होने के कारण बारिश और सीवर का पानी जमा हो जाता है, जिससे घरों के सामने जलजमाव और कीचड़ की स्थिति बनी रहती है।

जलभराव की वजह से छोटे-छोटे बच्चों का घरों से बाहर निकलना और खेलना-कूदना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन राहगीर और बच्चे इस कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ​सड़क निर्माण में हो रही देरी से परेशान ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

​प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र, रोहित, मोहित,दिवाकर, मिठाई, गोलू,धनंजय,रामबली, सबूलाल सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई