चहनिया (चंदौली)
बलुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार की देर शाम को 32 वर्षीय युवक अवधेश निषाद ने साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रात्रि में स्वजनों ने दरवाजा खोला तो युवक को फांसी पर लटकते देख सन्न रह गये । मृतक की पत्नी मायके गई थी ।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
सोनबरसा ( टांडाकला ) गांव निवासी अवधेश निषाद पुत्र रविन्द्र निषाद मछ्ली मारकर जीविकोपार्जन करता था । पत्नी रक्षा बंधन के दिन से ही मायके गई है । इनके तीन बच्चे 8 वर्षीय प्रिमल,5 वर्षीय तृप्ति,व 1वर्षीय विभान है ।
शनिवार की देर शाम को अपने करकट के घर में अंदर से दरवाजा चिपका कर बांस के सहारे साड़ी के फंदे से झूल गया । अन्य स्वजन जब रात को घर लौटे तो दरवाजा खोला तो अवधेश फांसी के फंदे पर लटक रहा था । उसकी जान जा चुकीं थी
घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । रात्रि में मौके पर मारूफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने मय फोर्स ने पहुंचकर शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुटे। इस संदर्भ में बलुआ थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चला है फिलहाल जांच पड़ताल किया जा रहा है ।
घटना के बाद पिता रविन्द्र,माता मनोरमा देवी,पत्नी सावित्री व अन्य स्वजनों का रो-रो बुरा हाल रहा।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







