चंदौली/ कंदवा
पुलिस ने रविवार को जमानियां तलाशपुर मोड़ के पास से एक वाहन सख्या से वध हेतु ले जाये जा रहे 11 गायों को बरामद करते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार चमरू पुर सिधौना वाराणसी एवं दूसरा विकास यादव ताला मझवार जलालपुर जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर वांछित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
कंदवा थाना प्रभारी विनोद कुमार अंचल ने बताया कि पशु तस्करों द्वारा पशुओं को प्लास्टिक के कैरेट से ढककर रखा गया था ।मुखबिर की सूचना पर पुलिस वाहनों की तलाश जमानिया तलाशपुर मोड़ पर कर रही थी उसी दौरान उक्त वाहन को लेकर पशु तस्कर आ गए पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस के ऊपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया पुलिस अपनी जान बचाते हुए वाहन को पकड़ने में सफल रही।







