चंदौली,कंदवा
विकास खंड बरहनी में रविवार को कुल 105 परीक्षा केंद्रों पर साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई ।यहां कुल 799 परीक्षार्थीयों के सापेक्ष कुल 731 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया।वहीं 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले।
उक्त जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी अजीत कुमार पाल ने बताया की नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत असाक्षर वयस्को के लिए बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन कराया गया। यह परीक्षा हर वर्ष कराई जाती है। गांव के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने हेतु अनोखी पहल उपरांत परीक्षा कराई जाती है। बरहनी मे सकुशल परीक्षा संपन्न हुआ।







