विधायक पूजा पाल के खाते से 1.55 लाख की साइबर ठगी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कौशांबी-

चायल सीट से विधायका और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल साइबर ठगी का शिकार हो गईं। उनके बैंक खाते से 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच कई बार में करीब 1.55 लाख रुपये निकाल लिए गए। रकम फोन-पे और UPI के जरिए ट्रांजेक्शन कर निकाली गई।

14 सितंबर को हुआ खुलासा, जब विधायक ने खाते की जांच कराई तो कई ऐसे लेन-देन सामने आए, जिनकी उन्हें जानकारी नहीं थी। पूजा पाल ने मोबाइल हैक होने और निजी व बैंकिंग डेटा के दुरुपयोग की आशंका जताई है। शिकायत के आधार पर धूमनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल, फोन-पे, UPI और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच में जुटी है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई