सेवा संकल्प अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय भवरख में जलाया गया आशीर्वाद का दीप

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर(पड़री)

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को विकास खंड पहाड़ी के प्राथमिक विद्यालय भवरख में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार एवं बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। प्रधानाध्यापक राजनाथ तिवारी ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रमुख केंद्र है, जहां उन्हें ज्ञान के साथ संस्कार और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाया जाता है।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक खुशाल सिंह, एसएमसी अध्यक्ष संजू, कल्लू राम, चन्द्रगुप्त मौर्य सहित अन्य सम्मानित अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के दौरान विद्यालय परिसर सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह से सराबोर रहा। उपस्थित लोगों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई