प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ द्वारा पौधरोपण, स्वच्छता अभियान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 17 सितम्बर 2026:

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, वाराणसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ के नवीन परिसर में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया।

कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट सहित वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसी क्रम में रश्मि नगर, लंका, वाराणसी में नगर निगम, स्वयंसेवी संस्था एवं अन्य संस्था के सहयोग से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शौरभ श्रीवास्तव, माननीय विधायक, वाराणसी कैंट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छता, व्यक्तिगत जिम्मेदारी एवं आपदा-लचीले समुदाय के निर्माण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त दशाश्वमेध घाट, वाराणसी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। चिकित्सा शिविर का उद्देश्य समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा आवश्यकता के समय प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के प्रति जागरूक करना रहा।

इन सभी गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, जनसहभागिता एवं सामुदायिक सेवा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्यों के साथ-साथ नियमित रूप से जन-जागरूकता, क्षमता निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षित एवं आपदा-लचीले समाज के निर्माण में योगदान दे रही है।

कमांडिंग ऑफिसर अनूप सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनसेवा को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का निरंतर निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्ट रोशनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।