जनसंपर्क कार्यालय में 21 ब्राह्मणों ने किया वैदिक मंत्रोच्चार, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी स्थित जनसंपर्क कार्यालय वाराणसी में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक के संयोजन में शहनाई वादन के साथ आयोजित विशेष कार्यक्रम में 21 ब्राह्मणों ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया।

सुंदरकांड पाठ के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। साथ ही राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति के लिए भी प्रार्थना की गई। वैदिक मंत्रों और सुंदरकांड की चौपाइयों से जनसंपर्क कार्यालय का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें सहभागिता की और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को आत्मीयता, सेवा एवं संगठनात्मक एकजुटता के भाव के साथ मनाया।

स्टांप पंजीयन एवं शुल्क मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रविंद्र जायसवाल जी ने कहा काशी की सनातन आध्यात्मिक परंपरा में लोकमंगल और राष्ट्रकल्याण की भावना सदैव प्रमुख रही है।

इसी परंपरा के अनुरूप प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को धार्मिक अनुष्ठान, सामूहिक मंगलकामना और कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

,कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं सहभोज के साथ हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवशरन पाठक ,दर्शन पाठक , विद्यासागर राय जी राहुल सिंह जगरनाथ ओझा चंद्रशेखर उपाध्याय अजय प्रताप सिंह अशोक मिश्र मधुप सिंह रमाशंकर पटेल शिवांग दुबे पवन शर्मा गौरव मिश्र कपिल त्रिपाठी अरविंद चौधरी सूरज जी जय प्रकाश सिंह रितिक मिश्र सोम जी कृष्ण मोहन सिंह अजय श्रीवास्तव अमित पांडेय रंजीत जायसवाल सीमा यादव,डॉ दमयंती शास्त्री चंद्रकला गुप्ता सोनी शर्मा राजकुमार जायसवाल सुमित मिश्र उपस्थित रहे

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई