कंचनपुर में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट मंडुवाडीह पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर में आपसी विवाद को लेकर मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचनपुर निवासी गायत्री देवी ने थाना प्रभारी मंडुआडीह को दी गई तहरीर में बताया है कि उनके ही कंचनपुर के निवासी अजय कुमार,पूजा देवी,राकेश और तारा देवी उनके घर में घुसकर घरेलू विवाद में उलझ गए

आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट,गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

गुरुवार 17 सितंबर 2026 को प्राप्त हुई इस तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष के आदेशानुसार पुलिस ने नियमानुसार मामला (अभियोग) पंजीकृत कर लिया है और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई