मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गोरक्षनाथ सनातन संघ ने कैंट थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गोरक्षनाथ सनातन संघ ने कैंट थाने में तहरीर देकर FIR दर्ज करने की मांग की है।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी और प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार रात करीब 9 बजे पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा।

तहरीर में आरोप है कि गोरखपुर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और उकसावे वाले शब्दों का प्रयोग किया। इसका वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रसारित हुआ है, जिसकी पेनड्राइव भी पुलिस को सौंपी गई है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त टिप्पणी से धार्मिक व सामाजिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और सोशल मीडिया पर प्रसार से कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

पदाधिकारियों ने मूल वीडियो, रील, अपलोड विवरण और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल करने, आयोजकों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने तथा वीडियो अपलोड करने वालों की भूमिका की जांच की मांग की है।

इस दौरान मीडिया प्रभारी सुधाकर त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ, रमाकांत पांडेय समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई