बेलहरा मोड़ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 152 मरीजों का हुआ इलाज

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मड़िहान। भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. पटेल के नेतृत्व में बेलहरा मोड़, गोड़टुटवा में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चले शिविर में कुल 152 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया।

शिविर में आए ज्यादातर मरीज कमर व जोड़ों के दर्द, बुखार, आंखों की समस्या, पेट संबंधी शिकायत और त्वचा रोगों से पीड़ित पाए गए। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं।

शिविर में डॉ. एम. बी. शर्मा, डॉ. विकास यादव, डॉ. ओ. पी. सिंह, डॉ. शालिनी सिंह पटेल और डॉ. नवेंदु पटेल ने मरीजों का परीक्षण व उपचार किया। पैरामेडिकल टीम में दीपक मौर्य, सीमा मौर्य, सरिता गौतम, संजीव प्रजापति, शिवम मौर्य और मनीष मौर्य ने चिकित्सा व्यवस्था में सहयोग दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश सिंह पटेल का विशेष योगदान रहा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर निःशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ उठाया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई