साइबर ठगी में फंसे युवक को मिली राहत, पुलिस ने 27 हजार रुपये वापस करवाए

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।व्हाट्सएप पर भेजे गए फर्जी लिंक के जरिए साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को थाना चील्ह साइबर सेल टीम ने बड़ी राहत दी है। टीम ने ठगी की गई पूरी धनराशि 27,000 रुपये को होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस करवा दिया।

मामले की जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को नन्हेलाल यादव, निवासी चेकसारी, थाना चील्ह ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायतसंख्या 33101260000483दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उनके खाते से 27,000 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत मिलते ही थाना चील्ह साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने सक्रियता दिखाई। जांच के दौरान धनराशि को होल्ड कराया गया और माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।

पैसे वापस मिलने पर नन्हेलाल यादव थाने पहुंचे और पुलिस उच्चाधिकारियों तथा साइबर सेल टीम की सराहना की। उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए। साथ ही उनसे अनुरोध किया गया कि वे अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति सावधान करें।

इस कार्रवाई में थाना चील्ह के प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय, उपनिरीक्षक मनोज सिंह और महिला आरक्षी सोनाली पाण्डेय शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई