जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिले पत्रकार ईशान मिल्की

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली। ग्राम सभा गोपालपुर की खलवा बस्ती के रास्ते तथा ताहिरपुर में आशीष सिन्हा के घर के पास से बाबा जी के घर तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ‘शौर्य की आवाज़ न्यूज़’ के पत्रकार ईशान मिल्की ने जिलाधिकारी चंदौली से मुलाकात कर शिकायत पत्र प्रस्तुत किया।

इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश कुमार उर्फ झगड़ु भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को दोनों मार्गों की खराब स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि लंबे समय से सड़कें जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पत्रकार ईशान मिल्की ने जिलाधिकारी से संबंधित विभाग के अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण कराकर सड़क की स्थिति की जांच कराने तथा जनहित में आवश्यक कार्रवाई जल्द कराने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी के समक्ष स्थानीय लोगों की समस्या को प्रमुखता से रखते हुए सड़क निर्माण/मरम्मत की मांग की गई, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।जनता की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाना और समाधान के लिए आवाज उठाना ही उद्देश्य है।

 

रिपोर्ट ईशान मिल्की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।