मिर्जापुर। आम जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से मिर्जापुर पुलिस द्वारा नियमित रूप से जनता दर्शन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को दो स्थानों पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
विंध्याचल परिक्षेत्रीय कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पूनम द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिलों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई की। एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आदेश व निर्देश जारी किए।
एसपी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जमीन संबंधी विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट तथा अन्य शिकायतों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना है।







