सड़क निर्माण में अड़ंगा न डालने के बदले मांगी घूस, SHO 50 हजार लेते गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जयपुर

राजस्थान के जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सांभर लेक थानाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक राममिलन मीणा को 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि SHO ने PWD से मिले सड़क निर्माण कार्य को थाना क्षेत्र में बिना किसी रुकावट के जारी रखने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, रकम नहीं देने पर निर्माण स्थल पर लगे वाहनों और कर्मचारियों को थाने ले जाकर परेशान करने की धमकी दी जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने रिश्वत मांगने का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही राममिलन मीणा ने 50 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, ACB ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।